Breaking News
Home / breaking / खुद को शाही परिवार का रिश्तेदार बता महिलाओं को फांसने वाला अरेस्ट

खुद को शाही परिवार का रिश्तेदार बता महिलाओं को फांसने वाला अरेस्ट

बेंगलुरु। स्वयं को मैसूर के शाही परिवार का रिश्तेदार बताकर महिलाओं से शादी का वादा करने के बाद उनसे बड़ी राशि ठगने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मैसूर के रहने वाले सिद्धार्थ के. ने स्कूल की पढ़ाई तक पूरी नहीं की है। लेकिन वह फर्राटेदार अमेरिकी अंग्रेजी और स्पैनिश बोलता है। वह विवाह के लिए वर-वधू खोजने में मदद करने वाली वेबसाइट के जरिए पैसे वाली महिलाओं से संपर्क करता था। उन्हें झांसे में लेकर फंसाता था।
पुलिस ने बताया कि वह स्वयं को एक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का कर्मी और मैसूर शाही परिवार का एक रिश्तेदार बताता था और अपना नाम सिद्धार्थ उर्स बताता था। महिलाओं का भरोसा जीतने के बाद वह किसी न किसी बहाने उनसे धन ले लेता था।
इस संबंध में कुछ महिलाओं की शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ के पास से कई महंगे मोबाइल फोन, आईफोन और छह डेबिट कार्ड मिले हैं।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …