Breaking News
Home / breaking / गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो पोर्नसाइट पर डालने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो पोर्नसाइट पर डालने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

blackmail1

मुंबई। मुंबई से सटे नापासोपारा में रहने वाली गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो पोर्न साईट पर डालने वाले पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार नालासोपारा इलाके में रहने वाली लड़की की दोस्ती नायगांव में रहने वाले हर्षल गायकवाड़ के साथ हुई थी। इसलिए दोनों एकदूसरे के साथ मिलने लगे थे। बाद में हर्षल नई मुंबई रहने के लिए चला गया, जिससे दोनों का संपर्क सोशल मीडिया के मार्फत ही होने लगा था।

इस बीच हर्षल की मांग पर अपना फोटो भी सोशल मीडिया के मार्फत उसे भेजती थी। लेकिन बाद में दोनों में किसी मुद्दे पर खटास हो गई। इस पर हर्षल ने लड़की की अश्लील फोटो पोर्न साईट पर डाल दिया और लड़की की मां का मोबाइल नंबर भी उसमें एड कर दिया। इसके बाद लड़की की मां को पूरे देश से गंदे फोन आने लगे।

इससे परेशान होकर लड़की व उसकी मां ने नालासोपारा स्थित तुलींज पुलिस स्टेशन में हर्षल गायकवाड़ के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। इस मामले में पुलिस ने हर्षल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

 

 

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …