Breaking News
Home / देश दुनिया / गुरुद्वारे में घुसकर संत उदय सिंह की माता चांद कौर को गोली मारी

गुरुद्वारे में घुसकर संत उदय सिंह की माता चांद कौर को गोली मारी

firing
चंडीगढ़। लुधियाना में भैणी साहिब गुरुद्वारे के अंदर नामधारी संप्रदाय के गुरू संत उदय सिंह की माता चांद कौर पर दो अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। जानकारी मुताबिक सुबह दो अज्ञात युवक गुरुद्वारे में घुसे थे। घायल अवस्था में माता चंद कौर को शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद दंगों के डर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गुरू संत उदय सिंह पर भी हो चुका है हमला: गौरतलब है कि वर्ष 2013 में नामधारी संप्रदाय के गुरु संत उदय सिंह पर इंग्लैंड के लेस्टर शहर के एक गुरुद्वारे में हमला किया गया था। इसमें वे घायल हो गए। ठाकुर उदय सिंह पर हमला करने वाले व्यक्ति को गुरुद्वारा साहिब के सेवकों ने मौके पर ही काबू कर लिया था।
गद्दी को लेकर है विवाद: सतगुरु जगजीत सिंह के निधन के बाद ठाकुर उदय सिंह को गद्दी सौंपे जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे थे । उनका कहना है कि सतगुरु जगजीत की जगह कोई नहीं ले सकता। भारत में कई कार्यक्रमों में ठाकुर उदय का सार्वजनिक विरोध हुआ था।
गद्दी को लेकर पहले भी हो चुका है टकराव: 2013 में ही अमृतसर में हुए नामधारी सम्मेलन के दौरान दो गुटों में हिंसा हुई थी। तब फायरिंग और मारपीट में 10 लोग घायल हो गए थे। भारी विरोध के कारण सम्मेलन स्थल पर दो धड़े बंट गए थे और मारपीट कर रहे थे। पुलिस को पहले से ही सम्मेलन में हिंसा की आशंका थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *