Breaking News
Home / breaking / जापान की राजकुमारी रचाएगी आम आदमी से ब्याह, क्लासमेट पर आया दिल

जापान की राजकुमारी रचाएगी आम आदमी से ब्याह, क्लासमेट पर आया दिल

 

टोक्यो। जापान के सम्राट अकिहितो की बड़ी पौत्री राजकुमारी माको अपने पूर्व सहपाठी केई कोमुरो से शादी रचाएंगी। वह आम नागरिक हैं। शाही परिवार ने रविवार को इसकी घोषणा की।

आम आदमी से शादी की वजह से अब राजकुमारी को शाही परिवार छोड़कर आम नागरिक की तरह जीवन बिताना होगा।


राजकुमारी माको जिससे शादी करने जा रही है, उस आम आदमी का नाम है केई कोमुरो जो टोक्यो के एक विधि कार्यालय में काम करते हैं। दोनों ने साथ में इंटरनेशनल क्रिस्चन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की।

इसके बाद राजकुमारी माको ने लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री ली और इस समय एक म्यूजियम में शोधकर्ता के तौर पर काम कर रही हैं।

शाही परिवार और छोटा होगा

राजकुमारी हब आम आदमी से शादी कर उसके घर चली जाएगी, तब शाही परिवार और छोटा हो जाएगी।
माको शाही परिवार के चार पोते-पोतियों में सबसे बड़ी हैं। इनके बाद उनकी छोटी बहन काको, भाई हिसाहितो और क्राउन प्रिंस नारुहितो की बेटी आइको हैं।
शाही परिवार के लगातार छोटा होने से इस बात की आशंका जताई जाने लगी है कि हिसाहितो अंतिम प्रिंस हो सकते हैं।

गद्दी के चार उत्तराधिकारियों में दस वर्षीय हिसाहितो भी शामिल हैं। इस साल जून में जापान की संसद ने सम्राट अकिहितो के पदमुक्त होने की स्वीकृति दे दी थी।

दो सदी में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सम्राट दायित्व मुक्त होगा। उनकी जगह साल 2018 के अंत तक क्राउन प्रिंस नारुहितो जापान के अगले सम्राट बन सकते हैं।

83 वर्षीय अकिहितो ने पिछले साल उम्र और खराब सेहत का हवाला देकर शाही दायित्वों से मुक्ति की इच्छा जताकर सबको चौंका दिया था। प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे अकिहितो हार्ट सर्जरी भी करा चुके हैं। वह पिछले करीब तीन दशक से सम्राट हैं।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …