Breaking News
Home / देश दुनिया / जेएनयू विवाद:​ शत्रुघ्न सिन्हा बोलेे, कन्हैया को रिहा करो

जेएनयू विवाद:​ शत्रुघ्न सिन्हा बोलेे, कन्हैया को रिहा करो

shatrughan sinhakanheya
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जल्द रिहा करने वाली मांग का समर्थन किया है।

बुधवार को कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने कहा कि हालांकि उन्होंने कन्हैया कुमार की रिहाई को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा किये गये ट्वीट पढे नही है लेकिन यदि सिन्हा सही कर रहे हैं तो कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का केस दर्ज नही किया जाना चाहिए। तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार जेएनयू को भी शिशु मंदिर बनाना चाहती है, इसीलिए हर गैर जरूरी मुददे को लेकर विवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन विवादों का बहाना करके सरकार जेएनयू को बंद करना चाहती है।

इससे पहले जेएनयू मामले को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कन्हैया कुमार के समर्थन में ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा कि मैंने कन्हैया से संबंधित ट्रांसक्रिप्ट सुना है। इसमें हमारे बिहारी लड़के ने कुछ भी गलत नहीं कहा। कन्हैया ने सभा में देश विरोधी कोई भी बात नहीं की और न ही संविधान के विरोध में कुछ कहा है। सिन्हा ने कहा कि मुझे आशा है कि बिहार का बेटा जल्द ही छूटेगा और सही सलामत अपने घर आएगा।

Check Also

बीजेपी-कांग्रेस के लिए मायूसी के ये दाग अच्छे नहीं हैं..!

सन्तोष खाचरियावास @ अजमेर इस बार 400 पार… पीएम नरेंद्र मोदी ने अति आत्मविश्वास से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *