Breaking News
Home / देश दुनिया / पति पर करती थी शक, कर लिया आत्मदाह

पति पर करती थी शक, कर लिया आत्मदाह

fire

इंदौर। एक महिला अपने पति पर शक करती थी। महिला को शंका थी कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इस कारण महिला ने खुद को आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति के खिलाफ बीती देर रात प्रकरण दर्ज किया है।

मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि रानी पति मिश्रीलाल कसेरा (27) ने विगत 5 फरवरी की देर रात अपने घर में खुद के ऊपर घासलेट छिड़ककर आग लगा ली थी। घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने कई बार रानी से उसका मृत्यु पूर्व कथन लेने के प्रयास किए लेकिन वो बोलने की स्थिती में नहीं थी। रानी की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया।

मामले में सीएसपी आरएस घुरैईया ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खुद ही गहराई से छानबीन की। इस दौरान रानी के घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ की गई तो पता चला कि रानी को शक था कि उसके पति मिश्रीलाल का किसी अन्य महिला से अनैतिक प्रेम संबंध है। इसी के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। घटना की रात भी पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर झगड़ा हुआ, तब मानसिक प्रताड़ना झेल रही रानी ने देररात आत्मदाह कर लिया था।

सीएसपी घुरैइया की अनुशंसा पर मंगलवार को देर रात पुलिस ने मिश्रीलाल पिता कैलाशचंद कसेरा के खिलाफ रानी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *