Breaking News
Home / breaking / दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर भागे लोग

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर भागे लोग

नई दिल्ली। दिल्ली, हिमाचल व उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके अफगानिस्तान-तजाकिस्तान की सीमा पर आए भूकंप के बाद महसूस किए गए।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। इसका केंद्र हिंद कुश क्षेत्र में 190 किमी गहराई में रहा।

भूकंप के झटके कुछ सेंकेड तक महसूस किए गए। इसे दिल्ली व आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। इसकी वजह से लोग अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली मेट्रो ने तत्काल अपना परिचालन थोड़ी देर के लिए रोक दिया। दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी तरह के नुकसान नहीं खबर नहीं है।

 

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …