Breaking News
Home / breaking / 1 फरवरी गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

1 फरवरी गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण

 

मेष :- आज आप बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।

बृषभ :- आज नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आलस्य कतई न करें।

मिथुन :- आज दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनभावना न आने दे। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर न करें।

कर्क :- आज रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह :- आज विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।

कन्या :- आज आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

तुला :- आज सुन्दर भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।

वृश्चिक :- आज कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

धनु :- आज किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति कुछ आकर्षण बढ़ेगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

मकर :- आज किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न आने दे। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। प्रवास-पर्यटन की प्रबल संभावना बन रही है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। भागीदारी से लाभ होने के योग हैं।

मीन : -आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। मनोबल बढ़ेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रह सकता है। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छे रहने के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …