Breaking News
Home / देश दुनिया / दुल्हन को भाइयों ने किया कैद, इंतजार करता रहा दूल्हा

दुल्हन को भाइयों ने किया कैद, इंतजार करता रहा दूल्हा

dulha
अमृतसर। प्यार में क्या-क्या नहीं होता। प्यार करने वालों को हर सितम सहन करना होता है। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया। एक प्रेमी जोड़े ने अपने परिजन को शादी के लिए राजी तो कर लिया। मगर शादी वाले दिन दुल्हन के भाई मुकर गए। इतना ही नहीं, उन्होंने लाल जोड़े में सजी अपनी बहन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और कमरे में बंद कर दिया। उधर बेचारा दूल्हा वरमाला हाथ में लिए इंतजार करता रहा।
अमृतसर के रहने वाले जसविन्दर सिंह नाम के नौजवान को अपनी ही गली में रहने वाली नीतू नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने अपने घर वालों को शादी के लिए मना लिया। फिर विवाह वाला दिन आया। जसविन्दर सिंह अपने रिश्तेदारों सहित सेहरा बांध कर गुरुद्वारे पहुंच गया।

जसविन्दर हाथ में वरमाला पकड़कर दुल्हन का इंतजार करता रहा मगर वह नहीं आई। जब उसने उसे फोन करके पूछा तो उसने बताया कि वह तो लाल जोड़ा पहनकर तैयार ही बैठी थी। मगर उसके भाइयों ने उससे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है नीतू के भाई पहले ही इस रिश्ते के खिलाफ थे।

स्थानीय विधायक के कहने पर उन्होंने इस रिश्ते के लिए हां कर दी थी। इसके बाद ऐनवक्त पर वे फिर खिलाफ हो गए। इसके बाद जिस कार में जसविन्दर बारात ले कर आया था, उसी कार में वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा। उसने नीतू के भाईयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *