Breaking News
Home / breaking / नदी में बहकर आया भारी बक्सा, खोला तो उड़ गए गांव वालों के होश

नदी में बहकर आया भारी बक्सा, खोला तो उड़ गए गांव वालों के होश

 

पटना। पश्चिमी चंपारण जिले के धोकराहां पंचायत से होकर बहने वाली अकड़ाहा नदी में बहकर आए लोहे के एक बक्से ने सबके होश उड़ा दिए। उत्सुकतावश लोगों ने जैसे ही बक्सा खोला, उसमें लड़की की लाश देखकर सभी हैरान रह गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह बक्सा कहीं से बह कर आया और पुल के नीचे नदी के किनारे की ओर फंस गया। ग्रामीणों की नजर जब इस पर पड़ी तो वे बक्से को खींचकर ले आए। बॉक्स काफी भारी था। लोगों ने जब उसे खोला तो अंदर करीब 14-15 साल की लड़की का शव था। लड़की के गर्दन पर काला निशान था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इत्तला दी।

 

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि शव की गर्दन पर मिले निशान के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

 पहले भी मिले शव

हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए नदी में बहा दिए जाते हैं। इससे पहले भी नदी में शव मिलते रहे हैं। मझोलिया में नदी में शव मिलने का यह तीसरा मामला है। पुलिस के अनुसार पिछले तीन माह में नदी से तीन महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं।

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …