Breaking News
Home / देश दुनिया / न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर बने सीजेआई

न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर बने सीजेआई

teerath singh
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर को उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की नियुक्ति न्यायमूर्ति एस.एल. दत्तू के स्थान पर हुई है। न्यायमूर्ति दत्तू बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दत्तू के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *