Breaking News
Home / देश दुनिया / पहले बिज्जू…अब अजगर घुसा पुलिस मुख्यालय में

पहले बिज्जू…अब अजगर घुसा पुलिस मुख्यालय में

 

azgar

add kamal

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में जहां परिंदा भी पर नही मार सकता, वहां शुक्रवार को सुबह एक अजगर घुस आया। अजगर घुसने की सूचना पर वहां हड़कम्प मच गया और वन्य विभाग को सूचना दी गयी।
पुलिस मुख्यालय के एकाउण्ट शाखा के मुख्य द्वार पर सुबह के समय अजगर देखा गया। अजगर देखने वाले पुलिस कर्मचारी भौचक रह गये और तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी। वन्य विभाग की टीम को फोन से सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को पकड़ा और वहां से ले गए।
बीते दिनों एनएक्ससी भवन में बिज्जू निकल आया था, जब वहां के कर्मचारियों ने सूझबूझ के साथ उसे हटाया था। इसी प्रकार सरकारी विभागों में सांप और जोंक देखे जाने की सूचनायें भी मिलती रही है।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *