Breaking News
Home / breaking / पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिए अब किसे मिलेगी विरासत

पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गई महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिए अब किसे मिलेगी विरासत

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स पूरे संपत्ति के मालिक बनेंगे। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 96 साल की उम्र में गुरुवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी दुनिया की इकलौती ऐसी महिला थीं, जिन्हें विदेशी दौरे के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी। महज 25 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी बनेंने वाली एलिजाबेथ अरबों की संपत्ति छोड़ गई हैं।

Fortune के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर (39,858,975,000 रुपये) की संपत्ति छोड़ गई हैं। ये संपत्ति प्रिंस चार्ल्स को किंग बनने पर विरासत में मिलेगी।

बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार को टैक्सपेयर्स की तरफ से मोटी रकम प्राप्त होती थी, जिसे सॉवरेन ग्रांट के रूप में जाना जाता है। इसे वार्षिक आधार शाही परिवार को दिया जाता है। फोर्ब्स के अनुसार, राजशाही परिवार के पास 2021 तक लगभग 28 बिलियन डॉलर की अचल संपत्ति थी, जिसे बेचा नहीं जा सकता।

किस सम्पत्ति की क्या कीमत

 

द क्राउन एस्टेट: 19.5 बिलियन डॉलर
बकिंघम पैलेस:  4.9 बिलियन डॉलर
द डची ऑफ कॉर्नवाल: 1.3 बिलियन डॉलर
द डची ऑफ लैंकेस्टर: 748 मिलियन डॉलर
केंसिंग्टन पैलेस:  630 मिलियन डॉलर
स्कॉटलैंड का क्राउन एस्टेट: 592 मिलियन डॉलर

महारानी ने अपने निवेश, ज्वैलरी और रियल एस्टेट होल्डिंग्स से व्यक्तिगत संपत्ति में के रूप में 500 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम जमा किए थे। उनकी ज्यादातर निजी संपत्ति प्रिंस चार्ल्स को सौंप दी जाएगी

Check Also

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में दो सुरक्षा प्रहरी सहित 11 अरेस्ट

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित राज्य की एक मात्र उच्च सुरक्षा कारागृह (हाई …