Breaking News
Home / breaking / पुणे में प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार

पुणे में प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार

add kamal

मुंबई। पुणे के मावल में स्थित पाचाणे गांव में पायाबा महाराज के उत्सव में प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार पड़ गए है। बीमारी के शिकार लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है, वहीं उन सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

injured

मिली जानकारी के अनुसार पाचाणे गांव में पायाबा महाराज के निमित्त उत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पेड़ा रूपी प्रसाद वितरण का कार्य चल रहा था कि रात साढे नौ बजे के आसपास प्रसाद खाने से तकरीबन 250 लोग बीमार हो गए। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है।

keva bio energy card-1

बीमार लोगों को प्रसाद खाने के बाद उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। इस पर उन सभी को 12 एंबुलेंस के माध्यम से नौ अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

परिस्थिति गंभीर होने की दशा में डॉक्टरों की एक टीम पाचाणे गांव में इलाज के लिए पहुंच गई। मरीजों का तत्काल इलाज करके उन्हें अस्पताल भेजने का काम किया जा रहा है। इतने संख्या में बीमार होने का मामला सामने आने पर आस-पास के गांवों में डर का माहौल व्याप्त है।

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …