Breaking News
Home / देश दुनिया / पूरी तरह सील की जाएगी भारत-बांग्लादेश सीमा

पूरी तरह सील की जाएगी भारत-बांग्लादेश सीमा

border

हैलाकांदी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज गुरुवार को असम के बराक घाटी में भाजपा की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम से लगने वाली भारत-बांग्लादेश की सीमा को पूरी तरह से सील किया जाएगा। देश में किसीभी घुसपिठए को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि केंद्र में कांग्रेस की 10 वर्ष सरकार थी और राज्य में 15 वर्ष तरुण गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन क्या कारण है कि असम विकास की धारा में बहुत पीछे छूट गया। उन्होंने कहा कि केंद्र से पैसे तो आए लेकिन वह गरीबों तक नहीं पहुंचे, वे पैसे कांग्रेसी नेताओं की जेब में चले गए।
शाह ने लोगों से आह्वान किया है कि गोगोई साहब अब काफी थक गए हैं, उन्हें आराम करने की जरूरत है। असम में भाजपा की सरकार बननी तय है, यह सभी मानने लगे हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को घुसपैठ और शरणार्थी में अंदर समझ नहीं आता है। भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार बांग्लादेश से अपना धर्म, अपनी अस्मत, ईज्जत बचाने के लिए भारत में आने वाले शरणार्थियों को आश्रय देगी। साथ ही कहा कि उनका बोझ अकेले असम नहीं उठाएगा, पूरा देश इस समस्या का मिलकर समाधान करेगा।
उन्होंने कहा कि हैलाकांदी के पंचग्राम मिल को फिर से आरंभ करने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बीते कल कांग्रेस का प्रचार करने पहुंची सोनिया गांधी के बयानों पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि असम में तो बीते 15 वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन विकास नहीं किया, एक बार फिर से मौका मांग रही हैं, उन्हें बताना होगा कि 15 वर्ष तक क्यों नहीं विकास किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कहती हैं कि अगर असम में भाजपा की सरकार बनेगी तो सत्ता नागपुर से चलेगा। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि केंद्र में जो 10 वर्ष तक सरकार चली तो वह ईटली से चली थी। उन्होंने कहा कि हमारे सर्वानंद सोनोवाल और डा. हिमंत विश्वशर्मा सत्ता संभालने के लिए तैयार हैं।

शाह ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और एआईयूडीएफ के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल दिन के समय एक-दूसरे को कोसते हैं, लेकिन रात को दिसपुर में बैठकर ईलू-ईलू करते हैं। इस बात असम की जनता अच्छी तरह समझ रही है। कांग्रेस और एआईयूडीएफ असम में मिलकर सरकार बनाने का सपना देख रही है, जिसे भाजपा राज्य की जनता के बल पर पूरा नहीं होने देगी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से हैलाकांदी में एक जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसको पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नवी आजाद संबोधित करने के लिए आए थे, लेकिन हैलाकांदी की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है, इसलिए गुलाम नबी की सभा में एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचे, इससे यह साबित करता है कि भाजपा को राज्यवासियों ने स्वीकार कर लिया है।

शाह ने हैलाकांदी चाय बागान के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो आपकी सभी समस्याओं को पूरी तरह से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा आश्वासन है जिसे पूरा करके दिखाएगी। श्री शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बराक घाटी में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा, इसके साथ ही अन्य कई योजनाएं बराक घाटी के लिए तैयार की गई है, जिसे यहां पर लागू कर पूरे इलाके का तिव्र गति से विकास किया जाएगा।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *