Breaking News
Home / breaking / पोस्टमास्टर भाभी पर फिदा मुंशी देवर ने किया पत्नी का मर्डर

पोस्टमास्टर भाभी पर फिदा मुंशी देवर ने किया पत्नी का मर्डर

 

भोजपुर। जिले में डाक विभाग की पोस्टमास्टर भाभी पर फिदा देवर ने अपनी ही पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया। शव की बरामदगी शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार से हो सकी। 20 वर्षीय मृतका का पति डाक विभाग में मुंशी का काम करता है, जबकि उसकी भाभी भी उसी डाकघर में पोस्टमास्टर है। पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर मृतका के पति और बड़ी गोतनी समेत पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बक्‍सर की रहने वाली इस युवती की शादी चार साल पहले भोजपुर जिले के युवक के साथ हुई थी।

मृतका के पिता अजय गोड़ के अनुसार पति डाक विभाग में मुंशी था। वहीं पत्नी व भाभी के साथ रहता था। दहेज में बुलेट मांग रहा था। आरोप लगाया कि भाभी से भी अवैध संबंध था, जिसका विरोध उनकी पुत्री किया करती थी।
पति ने फोन कर सूचना दी कि आपकी लड़की ने फांसी लगा ली है। इसके बाद वे गांव पहुंच तो ताला बंद था। बाद में बधार से शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर, जगदीशपुर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को गांव में भेजा गया था, लेकिन घर में ताला लटक रहा था। स्वजन जिस तरह का बयान देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पिता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही प्रताड़ना के कारण युवती छह महीने तक अपने मायके में ही थी। इसके बाद वह दोबारा उसे लेकर चला गया। इस बीच उन्हें ग्रामीणों से उसकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद  उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
मृतका के पिता अजय कुमार ने बताया कि उसका पति डाकघर में मुंशी के पद पर पदस्थापित था एवं गांव में किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती थी, जहां उसकी भाभी भी उन्हीं के साथ रहती थी। डाक विभाग में वह भी कार्यरत है। आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मृतका की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …