Breaking News
Home / breaking / प्रेमी को बंधक बनाकर 8 युवकों ने 17 साल की लड़की से किया गैंगरेप

प्रेमी को बंधक बनाकर 8 युवकों ने 17 साल की लड़की से किया गैंगरेप

रांची। झारखंड के दुमका में आठ युवकों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आठ युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात तब घटी, जब 17 वर्षीय लड़की अपने प्रेमी के साथ स्कूटी से जा रही थी।

कुछ युवकों ने इस जोड़े को रास्ते में रोक लिया और लड़की के प्रेमी को बंधक बना कर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि लड़की 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक बेहोश रही।

दुमका के एक अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के प्रेमी ने आठ युवकों में से तीन की पहचान कर ली है। दुमका पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …