Breaking News
Home / देश दुनिया / बंदूक-तोप चलाने वाले फौजी अफसर बने बौद्ध

बंदूक-तोप चलाने वाले फौजी अफसर बने बौद्ध

bodh
कुशीनगर। थाईलैंड के 212 सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को कुशीनगर में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। कुशीनगर के मुकुटबंधन चैत्य परिसर में थाईलैंड के प्रमुख बौद्ध धर्मगुरू सोमदेव ने परम्परागत रीति रिवाज से सैन्य अधिकारियों को दीक्षा दी। दीक्षा के क्रम में सैन्य अधिकारी 12 नवम्बर को बोधगया में चीवर धारण कर बौद्ध भिक्षु बने थे।
थाई सरकार के नियमों के अनुसार प्रत्येक थाई नागरिक को अनिवार्य रूप से दो सप्ताह के लिए बौद्ध भिक्षु सरीखा जीवन व्यतीत करना होता है। सेवारत उच्चाधिकारियों को थाई सरकार इस निमित्त स्वयं के खर्चे पर भारतीय बौद्ध सर्किट में भ्रमण के लिए भी भेजती है।
सैन्य अधिकारी मंगलवार को दोपहर कुशीनगर पहुंचे। प्रथम दिन अधिकारियों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध की पांचवी शदी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा पर चीवर अर्पित करने के पश्चात पूजन अर्चन किया। बुधवार को मुकुटबंधन चैत्य पर पूजन पश्चात अधिकारियों का दल लुंबनी रवाना हो गया। लुंबनी से अधिकारी सारनाथ होते हुए 22 नवंबर को स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *