Breaking News
Home / breaking / भाजपा पार्षद को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला अरेस्ट

भाजपा पार्षद को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला अरेस्ट

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को कथितरूप से ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल्याण डोंबीवली नगर पालिका के सदस्य दया गायकवाड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रिया चंद्रकांत खरात ने सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की और बाद में दस लाख रूपए की मांग की।

शिकायत में यह भी कहा है कि जब महिला की मांग नहीं मानी तो उसके बाद उसने 13 सितंबर 2017 को उनके खिलाफ बलात्कार की शिकायत कर दी। इसके बाद 15 अप्रेल 2019 को महिला ने दोबारा पांच लाख रूपए की मांग की।

 

उसी दिन महिला ने मुझे उसके साथ एटीएम जाने की धमकी दी और जबरन उसने मेरे एटीएम से पांच हजार रूपए निकलवाए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

1 मई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …