Breaking News
Home / breaking / भारत में इंटरनेट-सेटेलाइट तो महाभारत काल में भी थे!

भारत में इंटरनेट-सेटेलाइट तो महाभारत काल में भी थे!


गुवाहाटी। इंटरनेट आधुनिक खोज नहीं है बल्कि इसका महाभारत काल से ही इस्तेमाल हो रहा है। भारत युगों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। त्रिपुरा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुवाहाटी में आयोजित एक के दौरान यह दावा किया।

उन्होंने कहा भारत एक पुरानी सभ्यता है और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हमारे लिए नया नहीं है।महाभारत के दौरान नेत्रहीन धृतराष्ट्र को संजय ने युद्ध मैदान का पूरा हाल सुनाया था और यह बिना इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के संभव नहीं है। उस समय सेटेलाइट भी मौजूद थे। देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ाया है।

 

प्रधानमंत्री ने फेसबुक, वॉट्सएप और ट्विटर को लोगों के बीच प्रचलित किया। इतना ही नहीं उनकी प्रेरणा से कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अब सोशल मीडिया का यूज कर रहे हैं और सीधे लोगों से जुड़ते हैं।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …