Breaking News
Home / breaking / भारत रत्न मदर टेरेसा को संत की उपाधि, सुषमा-ममता-केजरीवाल भी रहे मौजूद

भारत रत्न मदर टेरेसा को संत की उपाधि, सुषमा-ममता-केजरीवाल भी रहे मौजूद

add kamal
वेटिकन सिटी/नई दिल्ली। भारत रत्न मदर टेरेसा को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवार को संत की उपाधि दी गई। पोप फ्रांसिस ने टेरेसा को संत की उपाधि दी।
संत टेरेसा का रिश्ता भारत से है, मदर टेरेसा ने हिंदुस्तान को कर्मभूमि बनाया था इसलिए केंद्र सरकार की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद इस पल की गवाह बनीं तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

mother teresa
संत की उपाधि दिए जाने वाले प्रोसेस को कांग्रेगेशन कहा जाता है। कुछ स्टेप्स होते हैं जिसको उपाधि दी जानी है उसके बारे में लोग लिखित तथ्य देते हैं। जांच की जाती है। कांग्रेगेशन प्रोसेस में शामिल लोग अगर इस बात पर सहमत होते हैं कि व्यक्ति या महिला ने चमत्कारिक जीवन जिया है तो यह रिपोर्ट एक पैनल को दी जाती है। इस पैनल में डॉक्टर, तर्कशास्त्री, बिशप्स और कार्डिनल्स होते हैं। रिपोर्ट पोप को भेजी जाती है। इसके बाद पोप संत के लिए डिक्री साइन करते हैं।
इस मौके पर वेटिकन सिटी पूरी तरह से सज-धज कर इस सेरेमनी के लिए तैयार हुई थी। कोलकाता में उनकी मिशनरी से लेकर बैंगलोर, रांची और जगह-जगह संत टेरेसा की प्रार्थना की जा रही है।

sushma sawaraj
नोबेल पुरस्कार विजेता दिवंगत मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशिनरी ऑफ चेरिटी की ननों के मुताबिक मदर की लोकप्रियता के कारण रोम में होने वाले इस समारोह का दुनियाभर में विशेष महत्व था। मिशिनरी ऑफ चेरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मेरी प्रेमा के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से 40 से 50 ननों का एक समूह भी इस समारोह के दौरान मौजूद रहा। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बानिया में हुआ। उनका मूल नाम अग्नेसे गोंकशे बोजाशियु था। 1928 में वो नन बनीं। सिस्टर टेरेसा नाम मिला।

Check Also

8 साल का बच्चा 2 घन्टे के लिए बन गया थानेदार, राजस्थान पुलिस ने पूरी की इच्छा

  जयपुर. थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 साल के हिमांशु सैनी को जयपुर के गांधीनगर थाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *