Breaking News
Home / अज़ब गज़ब / अजब-गजब : शहर से भी बड़ा कब्रिस्तान, 50 लाख कब्रें हैं यहां

अजब-गजब : शहर से भी बड़ा कब्रिस्तान, 50 लाख कब्रें हैं यहां

kabristan
मुंबई। शहर में कई कब्रिस्तान हो सकते हैं मगर कोई कब्रिस्तान शहर से भी बड़ा हो तो हैरान होना जायज है। दुनिया में एक कब्रिस्तान ऐसा भी है जो किसी शहर की आबाद से भी बड़ा है। यह है इराक का वादी-अल-सलाम कब्रिस्तान जो दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। नजफ में स्थित यह कब्रिस्तान पीस वैली के नाम से फेमस है। यहां रोजाना 200 कब्रें खुदती हैं। इस कब्रिस्तान में 50 लाख शिया मुसलमान दफन हैं। हर साल लाखों लोग तो सिर्फ इस कब्रिस्तान को देखने आते हैं। इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना है। आईएसआईएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए।
खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए ही नहीं है। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को इंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है।

Check Also

अंतिम संस्‍कार की चल रही थी तैयारी, अचानक खोल ली आंखें, सब कुछ कैमरे में कैद

नई दिल्‍ली. एक वक्‍त था जब हम केवल किस्‍से कहानियों  में सुना करते थे कि किसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *