Breaking News
Home / breaking / महिला मजदूरों से भरा ट्रैक्टर नहर में गिरा, 15 की मौत  

महिला मजदूरों से भरा ट्रैक्टर नहर में गिरा, 15 की मौत  

हैदराबाद। तेलंगाना में यदाद्री जिले के लक्ष्मापुर के पास रविवार को एक ट्रैक्टर के सड़क किनारे एक नहर में गिर जाने से 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर पर सवार अधिकांश लोग खेत में काम करने वाले मजदूर थे। ट्रैक्टर पर सवार लोग पास के खेत में बीज रोपने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

 

मृतकों में 14 महिलाएं और तीन वर्ष का एक बच्चा शामिल है। ट्रैक्टर पर कुल 30 लोग सवार थे जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …