Breaking News
Home / breaking / महिला मुव्वकिल ने वकील पर लगाया गंदा काम करने का आरोप, कोर्ट में मुकरी

महिला मुव्वकिल ने वकील पर लगाया गंदा काम करने का आरोप, कोर्ट में मुकरी

अंबाला शहर। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक नौजवान वकील के जरिए उन्हें सबक सिखाने वाली महिला ने वकील पर ही रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने वकील को अरेस्ट भी कर लिया। तभी अचानक महिला मुकर गई। फिलहाल इस मामले का सह आरोपी मुंशी फरार है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जग्गी कालोनी-फेस-3 निवासी अधिवक्ता राजन (बदला हुआ नाम) उसका केस लड़ रहा था।

महिला ने आरोप लगाया है कि राजन ने उसे धमकी दी थी कि यदि उससे दोस्ती नहीं की तो वह उसका केस खराब कर देगा। जून 2017 में उसके केस का फैसला हो गया। केस में उसे 1.40 लाख रुपए मिले, जो राजन ने यह कहते हुए रख लिए कि वह इस राशि से अपने जानकार ज्वेलर से जेवर बनवा देंगे।

शिकायत में महिला ने कहा है कि बुधवार रात करीब आठ बजे जेवर दिखाने के बहाने राजन ने उसको मुंशी के घर बुलवा लिया। वहां पर राजन, मुंशी व ज्वेलर बैठकर बीयर पी रहे थे। उसे कोल्डड्रिंक दी गई। इसी दौरान ज्वेलर ने मोबाइल फोन में जेवर की तस्वीर दिखाई और ऑर्डर लेकर चला गया।

महिला ने आरोप लगाया कि ज्वेलर के जाने के बाद राजन ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। धमकी दी कि वह उसका केस खराब कर देगा और यदि किसी को बताया या शोर मचाया तो वह उसे जान से मार देगा। बावजूद इसके जब उसने शोर मचाया तो राजन ने बीयर की बोतल तोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद उसके साथ कई बार गलत काम किया गया। मुंशी बाहर निगरानी कर रहा था। वह वहां से जान बचाकर भागी तो रास्ते में परिवार वाले मिले।

उसकी शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का दर्ज कर राजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर रिमांड पर ले लिया। तभी आरोपी वकील के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर दावा किया कि महिला अपने आरोपों से मुकर गई है।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …