Breaking News
Home / breaking / मुंबई अग्निकांड में मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा

मुंबई अग्निकांड में मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा

DEmo pic

नयी दिल्ली । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मुंबई के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल के अग्नि कांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

गंगवार ने मंगलवार को यहां इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अग्निकांड में गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को दो – दो लाख रुपए और मामूली रुप से घायल लाेगों को एक एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना में कहा गया है कि अस्पताल में पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री में आग गयी और चारों तरफ धुआं फैल गया। इस हादसे में दम घुटने से आठ लोगों की मौत हो गयी और 158 लोग घायल हो गये। इनमें 57 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को अग्निशमन कर्मचारियों, डाक्टरों और सहायक कर्मचारियों की मदद से निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ईएसआईसी अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रेश्मा वर्मा को भी निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बचाव कार्य के दौरान बेहोश हो गयी थी। हादसे की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

गंगवार ने मंत्रालय और ईएसआईसी के वरिष्ठ अ्रधिकारियों के साथ बैठक की है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों को हर संभव मदद देने की निर्देश दिये हैं। दिल्ली के ईएसआईसी अस्पताल से डाक्टरों का एक दल मुंबई भेजा गया है। श्री गंगवार, श्रम सचिव अौर ईएसआईसी के महानिदेशक मौके पर हालात का जायजा लेने शाम को मुंबई जा रहे हैं।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …