Breaking News
Home / breaking / मुंबई धमाके : अबू सलेम समेत 6 दोषी करार, दाऊद अब भी फरार

मुंबई धमाके : अबू सलेम समेत 6 दोषी करार, दाऊद अब भी फरार


मुंबई। विशेष टाडा अदालत ने 12 मार्च, 1993 को मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में गैंगस्टर अबू सलेम समेत 6 जनोंं को दोषी ठहराया।

एक आरोपी अब्दुल कयूम को बरी कर दिया है। अब सोमवार से दोषियों की सजा पर सुनवाई की जाएगी। इनमें मुख्य साजिशकर्ता अबू सलेम को माना गया है। ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम 1995 से फरार है।


12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। बम धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन धमाकों में 27 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हुई।

किसे दोषी माना

 अबू सलेम
मुख्य साजिशकर्ता। हमले की साजिश में शामिल। हत्या का भी दोषी पाया गया। धमाकों की साजिश, हथियार और विस्फोटक भरुच से मुंबई लाने का आरोप।

मुस्तफा दोसा
दुबई से हथियार और विस्फोटक मुंबई भिजवाए। धमाकों की साजिश की पहली मीटिंग इसी के घर पर हुई।

मोहम्मद दोसा
अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी और हमले की साजिश को अंजाम देने में मददगार रहा।

 ताहिर मर्चेंट
धमाकों के लिए पैसा जुटाया। कई आरोपियों को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा।
फिरोज अब्दुल राशिद खान
दुबई में साजिश के लिए मीटिंग में शामिल हुआ. हथियार और विस्फोटक लाने में बाकी आरोपियों की मदद की।

 करीमुल्लाह शेख
अपने दोस्त को पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग दिलवाई। हथियार और विस्फोटक लाने में मदद की।

अब तक यह रहा केस

इससे पहले शुरुआती दौर में 123 आरोपियों का ट्रायल 2006 में खत्म हुआ था। इसमें 100 दोषियों को सजा सुनाई गई थी। सजा पाने वालों में अभिनेता संजय दत्त भी शामिल थे। सलेम ने माना था कि उसने संजय दत्त को हथियार दिए थे। साल 2015 में याकूब मेमन को दोषी मानते हुए फांसी की सजा दी गई।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …