Breaking News
Home / breaking / मुंबई में रेल फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़, 22 मरे

मुंबई में रेल फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़, 22 मरे

मुंबई। यहां शुक्रवार सुबह परेल और एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच 106 साल पुराने ओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये लोग बारिश से बचने के लिए ब्रिज पर खड़े थे। तभी रेलिंग टूटने से कुछ लोग नीचे गिर गए। इसी के फिसलन की वजह से भगदड़ मच गई।

घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां A निगेटिव, B निगेटिव, AB निगेटिव खून की कमी सामने आई है। पुलिस ने इस ब्लड ग्रुप के लोगों से रक्तदान की अपील की है। उधर, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा।

हेल्प लाइन नम्बर जारी

हादसे के बाद बीएमसी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. ये नंबर हैं – 24136051, 24107020, 24131419

इन्होंने जताया अफसोस

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रेलमंत्री पीयूष गोयल इस हादसे पर नज़र बनाए हुए हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह के चलते भगदड़ मची थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है। जबकि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी अफसोस जताया। शिवसेना ने कहा कि हमें बुलेट ट्रेन नहीं चाहिए। इसके बदले पीएम हमें सुरक्षित रेल सफर करा दें, यही बहुत बड़ी बात होगी।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …