Breaking News
Home / breaking / बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 20 से ज्यादा लोगों ने किया रेप

बीकानेर में दिल्ली की महिला के साथ 20 से ज्यादा लोगों ने किया रेप

बीकानेर। राजस्थान में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है। बीकानेर में एक महिला को अगवा कर 20 से ज्यादा लोगों ने बलात्कार किया। 28 वर्षीया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मूलतः दिल्ली निवासी महिला का कहना है कि उसके साथ 20 से ज्यादा लोगों ने रेप किया है।

बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक एस.एस.गोधरा ने बताया कि महिला ने 26 सितंबर को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान हमें पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने में आठ लोग शामिल थे। हमने छह को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की शिकायत के अनुसार 25 सितम्बर को सड़क के किनारे से उसे अगवा किया गया। पुलिस का कहना है कि उन दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने अपने छह और साथियों को बुलाया और फिर उन सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि 20 से अधिक लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि मुझे जहां से अगवा किया गया, अगले दिन उसी स्थान पर छोड़ दिया गया।

Check Also

29 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …