Breaking News
Home / breaking / मोदी राज में देश पर बढ़ा 49% कर्ज, वर्तमान में 82 लाख करोड़ रुपए बकाया

मोदी राज में देश पर बढ़ा 49% कर्ज, वर्तमान में 82 लाख करोड़ रुपए बकाया

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मोदी सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में देश पर कर्ज में 49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका खुलासा शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्ज पर जारी स्टेटस रिपोर्ट से हुआ है।

आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कई लोक-लुभावन घोषनाओं के ऐलान करने जा रही है। सोशल मीडिया पर भी मोदी टीम कई भ्रामक प्रचार कर रही है। दूसरी तरफ हकीकत यह है कि देश का राजकोषीय घाटा  बढ़ रहा है।

केंद्र सरकार के कर्ज पर स्टेटस रिपोर्ट का आठवां संस्करण जारी हुआ। इसके मुताबिक केंद्र में सत्तासीन नरेंद्र मोदी सरकार के बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान सरकार पर कर्ज 49 फीसदी बढ़कर 82 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सरकार के कर्ज पर वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2014 में सरकार पर कुल कर्ज का आंकड़ा 54,90,763 करोड़ रुपए था, जो सितंबर 2018 में बढ़कर 82,03,253 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

सरकार पर कर्ज में भारी बढ़ोतरी की वजह पब्लिक डेट में 51.7 फीसदी की वृद्धि है, जो विगत साढ़े चार वर्षों में 48 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 73 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पब्लिक डेट में यह बढ़ोतरी इंटरनल डेट में 54 फीसदी की बढ़ोतरी की वजह से हुई है, जो लगभग 68 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …