Breaking News
Home / breaking / यमुना खतरे के निशान के पार, दिल्ली पर संकट

यमुना खतरे के निशान के पार, दिल्ली पर संकट

yamuna
नई दिल्ली। राजधानी में लगातार हो रही बारिश से शनिवार रात यमुना के पानी ने खतरे के निशान को पार कर लिया। यमुना नदी ने 204 मीटर के वॉर्निंग लेवल से ऊपर आकर खतरे के निशान को छू लिया है। इससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

add kamal
शनिवार की शाम से पानी का बढऩा शुरू हुआ तो रात तक जारी रहा। जिन इलाकों पर सबसे पहले डूबने का खतरा मंडरा रहा है, उन्हें खाली कराने के आदेश दिए जा चुके हैं। अचानक जलस्तर बढऩे पर एक्शन प्लान की तैयारी भी है। मोटरबोट्स को तैयारी से रहने के लिए कहा गया है। यमुना का जलस्तर बढऩे से सहमे रेलवे ने भी पुराने पुल का ट्रैफिक रोक दिया है। उधर विभाग यमुना के जल स्तर की पल-पल जानकारी लगातार ले रहा है।
रेलमार्ग बाधित
यमुना का जलस्तर बढऩे से दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग बाधित हुआ है। 14546 सहारनपुर से दिल्ली और 74026 शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। बागपत के बड़ौत स्टेशन पर यात्री परेशान हो रहे हैं।
दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना के इलाके में 10 बोट गश्त कर रही हैं, हमने घोषणा करवा दी है और बचाव की तैयारी पूरी है। मिश्रा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि जलस्तर कम होगा। आने वाले दिनों में अगर जलस्तर बढ़ता है तो खाने, दवाई और कैंप की तैयारी है। सभी जगह मॉनिटर कर रहे हैं. टीम पूरी तरह तैयार हैं।

Check Also

कार में पेट्रोल भरवाकर बिना रुपए दिए ही भागे बदमाश, नोजल तोड़ा हादसा टला

 CCTV फुटेज आया सामने अजमेर। श्रीनगर के पास एक पेट्रोल पंप पर कार सवार पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *