Breaking News
Home / breaking / रावण का अंत हुआ, मन्दोदरी का विलाप, लोग बोले अब कोरोना भी मरना चाहिए

रावण का अंत हुआ, मन्दोदरी का विलाप, लोग बोले अब कोरोना भी मरना चाहिए

नई दिल्ली। टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण के पुनः प्रसारण के तहत शनिवार सुबह भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया। घरों में यह सीरियल देख रहे करोड़ों लोगों ने भगवान श्रीराम से दुनिया से कोरोना वायरस का भी अंत करने की प्रार्थना की।
मालूम हो कि देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। लोग घरों में रहें और उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिए शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू किया गया। तब से रोजाना पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित हो रहा है।
इस बार भी यह धारावाहिक करोड़ों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। रामानन्द सागर कृत यह धारावाहिक आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
 शनिवार सुबह रावण वध के एपिसोड का प्रसारण हुआ। रामायण धारावाहिक खत्म होने पर 19 अप्रेल से रात 9 बजे रामानन्द सागर कृत उत्तर रामायण का प्रसारण होगा। इसका पुनः प्रसारण अगले दिन सुबह 9 बजे होगा।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …