Breaking News
Home / breaking / रेलमंत्री गोयल के घर चोरी, नौकर पर डॉक्यूमेंट लीक होने का शक

रेलमंत्री गोयल के घर चोरी, नौकर पर डॉक्यूमेंट लीक होने का शक

मुंबई। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के मुंबई स्थित घर में चोरी हो गई घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके मुंबई स्थित आवास से चोरी की थी, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीयूष गोयल के घर से चोरी किये गए कुछ अहम दस्तावेज भी युवक के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि नौकर डॉक्यूमेंट लीक करने की फिराक में था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम विष्णु कुमार वर्मा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से कुछ डॉक्यूमेंट के साथ-साथ पैसे और हार्डडिस्क बरामद की हैं। पुलिस को आरोपी पर अपने फोन के जरिए कुछ अहम जानकारियां किसी को भेजे जाने का संदेह है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

आपको जानकारी में बता दें, आरोपी नौकर पिछले 3 साल से रेलमंत्री के घर काम कर रहा था। फिलहाल आरोपी के फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है। पुलिस डिलीट की हुई कॉल और मेल की रिकवरी की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस आरोपी के साथियों की भी तलाश कर रही है।

Check Also

 2 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह …