Breaking News
Home / देश दुनिया / वरिष्ठ साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन

वरिष्ठ साहित्यकार रवींद्र कालिया का निधन

ravindra kalia
नई दिल्ली। हिंदी साहित्य के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार रवींद्र कालिया शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन के खबर मिलते ही पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
साहित्यकार रवींद्र कालिया का शनिवार को राजधानी दिल्ली में निधन हो गया है। उन्हें पिछले दिनों लीवर के शिकायत के बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले बुधवार को उनके हालत में सुधार देखने को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन शनिवार सुबह एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने पर साहित्यजगत से जुड़े तमाम लोग ने शोक प्रकट किया है।
साहित्यकार एवं नया ज्ञानोदय के पूर्व संपादक रवींद्र कालिया हिंदी साहित्य के ख्यातिप्राप्त उपन्यासकार, कहानीकार और संलेखक के अलावा एक बेहतरीन संपादक भी थे।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *