Breaking News
Home / breaking / विधवा मकान मालकिन की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

विधवा मकान मालकिन की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

rape3

 

गाजियाबाद। 10 साल की बच्ची जिसे प्यार से भैया कहती थी, उसी ने बच्ची को कभी भी ना भूलने वाला दर्द दे दिया। वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी ने साहिबाबाद थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने मकान मालकिन की 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की।

आरोपी की हिमाकत देखिए, अपनी करनी पर शर्मिंदा होने की बजाय उलटे बच्ची को परिजन को घटना की जानकारी देने पर आरोपी ने चाकू गोदकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

add kamal

उन्होंने आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी कर्मचारी उनके मकान में किराएदार था, जो अब फरार है।

विधवा निजी कंपनी में काम करती हैं। उसने बताया कि दो – तीन दिन से उनकी बेटी के पेट में काफी दर्द हो रहा था। दर्द से वह रो रही थी। रविवार को छुट्टी होने पर उन्होंने बेटी को एक महिला चिकित्सक को दिखाया। जांच में उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई।

keva bio energy card-1
इस पर मां ने प्यार से पूछा तो बच्ची ने रोते हुए खुद के साथ हुई दरिंदगी को बताया। उसने बताया कि मकान में किराएदार के रूप में अमीनाबाद लखनऊ के रहने वाले अमित ने बृहस्पतिवार (18 मई) रात करीब नौ बजे उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया।

उस वक्त उसकी मां व छोटा भाई बाजार गए थे। अमित ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को बताने पर चाकू से गोदकर उसे व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी।

वह घटना से काफी डर गई। मां की जान बचाने के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया और रो-रोकर अपने दर्द को सहन करती रही।
एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि घटना के दिन से अमित फरार है। उसकी मां व भाई भी नहीं मिल रहे हैं। उसकी आखिरी लोकेशन लखनऊ मिली है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लखनऊ गई हुई है।
परिवार के सदस्य में पारिवारिक संबंध होने पर बच्ची उनके कमरे में आती-जाती थी। मां के बाहर होने पर अमित व उसके छोटे भाई से पढ़ाई में मदद भी लेती थी।

Check Also

पेट्रोलियम कम्पनियों ने फिर बढ़ाई पेट्रोल में एथोनॉल की मात्रा

-अब 14 प्रतिशत एथोनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की बिक्री शुरू – रेट में कोई कटौती नहीं, …