Breaking News
Home / breaking / शादी के 22 महीने बाद भी पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया, पति ने दी जान

शादी के 22 महीने बाद भी पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाया, पति ने दी जान

 

अहमदाबाद। शादी के 22 महीने बाद भी पत्नी साथ सोने को राजी नहीं हुई। इससे तंग आकर पति आत्म हत्याकर ली। इसके बाद सास ने पत्‍नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

अहमदाबाद के मणिनगर की रहने वाली 32 साल की महिला गीता परमार की शादी 22 महीने पहले सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसकी सास मूली परमार ने आरोप लगाया है कि शादी के 22 महीनों में सुरेंद्र सिंह के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसे लेकर सुरेंद्र सिंह काफी तनाव में था। इसी कारण उसने आत्‍महत्‍या कर ली.

सास ने एफआईआर में बताया है कि जब वह घर गई थी, तब भी उसने वहां दोनों को अलग-अलग सोते देखा था। सास मूली ने जब बेटे से इस बारे में पूछा था तो उसके बेटे ने उसे बताया था कि शादी के 22 महीने बाद भी गीता ने उससे संबंध नहीं बनाए हैं। बेटे ने यह भी बताया था कि गीता ने शपथ ली है कि वह अपने पति के साथ नहीं सोएगी।

सास मूली ने बताया कि सुरेंद्र सिंह रेलवे का कर्मचारी था। उसने अक्‍टूबर 2018 को गीता से शादी की थी। इससे पहले उसका पहली पत्‍नी से 2016 में तलाक हो गया था। इसके अलावा गीता भी शादी से पहले दो लोगों से तलाक ले चुकी थी।

शादी के 22 महीने बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने से सुरेंद्र सिंह तनाव में था। बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। इस पर गीता घर छोड़कर अपने मां-बाप के घर चली गई थी। 27 जुलाई को जब परिवार के लोग एक अंतिम संस्‍कार में गए थे तभी घर पर अकेले सुरेंद्र सिंह ने पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली।

Check Also

27 अप्रैल शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 …