Breaking News
Home / breaking / शिष्या ने लगाया शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर यौन शोषण का आरोप

शिष्या ने लगाया शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर यौन शोषण का आरोप

 

नई दिल्ली।  शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनकी एक शिष्या ने पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

 

शिष्या ने शिकायत में कहा कि शनिधाम के अंदर दो साल पहले महाराज ने उसका यौन शोषण किया। समाज में बदनामी और डर की वजह से उसने पहले शिकायत नहीं की। पुलिस ने दाती महाराज पर 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (छेड़छाड़) की धाराएं लगाई हैं।

 

दाती महाराज का जन्म 10 जुलाई, 1950 को अलवर (राजस्थान) में हुआ। 7 साल की उम्र में संत बने थे। दाती महाराज चैनलों पर राशिफल और ज्योतिष से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आते हैं। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में उनका आश्रम है। कई नामी हस्तियां यहां पहुंचती हैं।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …