Breaking News
Home / breaking / सब इंस्पेक्टर का बेटा अरेस्ट, मां-बेटी से करता था रेप

सब इंस्पेक्टर का बेटा अरेस्ट, मां-बेटी से करता था रेप

गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर का बेटा अपने पिता की धौंस दिखाकर एक महीने से एक महिला से दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने महिला की 15 वर्षीय बेटी से भी मुंह काला कर लिया। अब वह जेल में है।

उसने अपनी गंदी हरकतों का अश्लील वीडियो बनाकर दोनों मां-बेटी को ब्लैकमेल किया और फिर आए दिन दोनों का देह शोषण करने लगा। आखिरकार महिला व उसकी बेटी के सब्र का बांध छलका और उन्होंने पुलिस की शरण ली।

यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक दिल्ली के गोकुलपुर निवासी आशीष (20) को अरेस्ट कर लिया। उससे वह मोबाइल भी बरामद कर लिया जिसमें उसने मां-बेटी का अश्लील वीडियो बनाया था।
पीडि़त महिला मूलत: उत्तराखंड की रहने वाली महिला है और यहां अपने ससुराल वालों से अलग राजेंद्रा पार्क इलाके में किराए पर रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है।
उसने बताया कि एक महीने पहले महिला राजेंद्रा पार्क इलाके में उसकी आशीष से मुलाकात हुई थी। वहां बातों ही बातों में उसने महिला का पता ले लिया और एक दिन घर पहुंच गया।


उस समय महिला के बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने छेडख़ानी शुरू कर दी। विरोध करने पर अपने सब इंस्पेक्टर पिता की धौंस लेकर जान से मारने की धमकी दी। उसने महिला के साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कुछ दिन बाद उसने महिला की 15 वर्षीय बेटी को भी अपना शिकार बना लिया। इसके बाद तो वह आए दिन दोनों मां-बेटी के साथ गंदा काम करने लगा। उसने महिला एवं उसके बच्चों को इतना डरा रखा था कि वे अपने घर में बंधक की तरह थे।

बेरोजगार ग्रेजुएट अब जेल में

पुलिस के अनुसार आशीष स्नातक उत्तीर्ण है और बेरोजगार है। शुक्रवार को भी वह महिला के घर पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Check Also

VIDEO : बारातियों की तरह बैंड-ढोल और लाइट उठाने वालों की भी खातिरदारी

आखातीज के अबूझ सावे पर अजमेर में एक शादी बनी मिसाल अजमेर। आखातीज जैसे अबूझ …