Breaking News
Home / breaking / सीमा पर तनाव : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 1 लड़की भी मौत का शिकार

सीमा पर तनाव : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ जवान शहीद, 1 लड़की भी मौत का शिकार

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार रात गोलाबारी कर दी। इसमें सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया और एक लड़की की भी मौत हो गई। यह घटना जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर की है। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और 14 वर्षीया सबिती गोलाबारी और गोलीबारी में घायल हो गए और इन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार रात लगभग 10.30 बजे भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारण गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी दो से भी अधिक घंटे तक जारी रही।

इस घटना से क्षेत्र में बढ़े तनाव के बाद प्रशासन ने जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।

Check Also

मुस्लिम युवक ने जैन बनकर मैनेजर युवती को फंसाया, कई बार बनाए शारीरिक संबंध

  इंदौर। एक मुस्लिम युवक ने मैनेजर पद पर काम कर रही युवती को लव …