Breaking News
Home / breaking / सोने की खदान में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा मजदूरों की जिंदगी दांव पर

सोने की खदान में बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा मजदूरों की जिंदगी दांव पर

Demo pic

कांगो। अफ्रीकी देश कांगो के किवु प्रांत में सोने की खदान में बड़े हादसे की खबर है। खदान में चट्टान खिसकने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत का अंदेशा है। फिलहाल मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है।

 
यह घटना शुक्रवार को कामितुगा शहर में हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद चट्टान खिसकने ने खदान के तीन रास्ते बंद हो गए थे। बचाए गए लोगों में से एक ने बताया कि ढही हुई खदान में 50 से अधिक लोग थे। मजदूरों की खोज और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Check Also

10 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

    वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, …