Breaking News
Home / breaking / हिमाचल : आधी से ज्यादा सीटों पर BJP को बढ़त, कांग्रेस सिमटी

हिमाचल : आधी से ज्यादा सीटों पर BJP को बढ़त, कांग्रेस सिमटी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझान भारतीय जनता पार्टी की तरफ हैं। बीजेपी 68 में से 43 सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। 21 सीटों पर कांग्रेस आगे है। 2 सीटों पर अन्य का दबदबा है।

भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने खाता खोलते हुए सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश चौधरी को हरा दिया। भाजपा के इंदर सिंह गांधी ने मंडी जिले के बाल्ह से चौधरी को बड़े अंतर से हराया।

राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस 22 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है जबकि भाजपा 43 और छोटे दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि हमने आधा रास्ता पार कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना से और मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से पीछे चल रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।

Check Also

 28 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …