Breaking News
Home / breaking / होटल में मृत मिली हिमाचल से आई महिला, हत्या का शक

होटल में मृत मिली हिमाचल से आई महिला, हत्या का शक

पणजी। उत्तरी गोवा में अरपोरा स्थित एक होटल में हिमाचल प्रदेश से आई एक महिला मृत पाई गई। पुलिस को शक है कि यह हत्या का मामला है।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान अलका सैनी (25) के रुप में हुई है और उसने 20 अप्रेल को अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में चेकइन किया था।

पुलिस ने कहा कि हमें उसकी गर्दन पर चाकू के निशान मिले है। होटल कर्मचारी द्वारा शनिवार को कमरे की साफ-सफाई के लिए पहुंचने पर उनका शव मिला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल के सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति कमरे से बाहर आते हुए देखे गए जबकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर छानबीन शुरु कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंजुना पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Check Also

 5 मई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …