Breaking News
Home / breaking / 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो मार्शल अर्जन सिंह का निधन

1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो मार्शल अर्जन सिंह का निधन

 

 

नई दिल्ली। साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना का नेतृत्व करने वाले मार्शल अर्जन सिंह (98) का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


अर्जन सिंह देश के इकलौते ऐसे वायुसेना अधिकारी थे जो पदोन्नत होकर पांच सितारों वाली रैंक तक पहुंचे। यह रैंक थलसेना के फील्ड मार्शल के बराबर होती है। उन्हें शनिवार सुबह सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अर्जन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने दुख जताया है।

Check Also

26 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …