Breaking News
Home / breaking / 3 महिलाओं ने की महिला की निर्मम पिटाई, जानिए क्या थी वजह

3 महिलाओं ने की महिला की निर्मम पिटाई, जानिए क्या थी वजह

बिलासपुर। बरठी कस्बे में 3 महिलाओं ने एक महिला को उसके बालों से पकड़ कर डंडे से बेरहमी से पीटा। यह घटना चौक पर हुई और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग वहां से गुजरते रहे लेकिन किसी ने भी उसको बचाने की जहमत नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने मार-मार कर उक्त महिला को अधमरा कर दिया।  आखिरकार एक युवक ने काफी समय के बाद उसको डंडे मारने से रोका।

बरठी बाजार में क्षेत्र की दो महिला व पुरूष अलग-अलग मक्की की रेहड़ी लगाकर अपने घर का गुजारा करते थे। महिला मक्की 10 रुपए में बेचती जबकि आदमी सात रुपए में बेचता था। दाम कम होने के कारण आदमी की मक्की ज्यादा बिकती थी और महिला की कम।

महिला ने आदमी को 10 रुपए दाम पर मक्की बेचने को कहा तो उसने 7 रुपए पर ही मक्की बेची जिससे महिला की मक्की कम बिक रही थी। इस बात पर पिछले दिनों तीन दिन पहले दोनों का आपस में झगड़ा हो गया और महिला ने आदमी को पीट डाला।

जब महिला के द्धारा आदमी को पीटने का पता उसकी पत्नी को चला तो वह अन्य महिलाओं को साथ लेकर आई और उस महिला की पिटाई कर दी।पिटाई करती हुई महिलाओं का वीडियो अन्य लोगों ने बना डाला। अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है और मामले की छानबीन जारी है। वहीं महिला अभी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …