Breaking News
Home / जोधपुर / आधी रात दरवाजा खटखटाया…और फिर लूट ली इज्जत

आधी रात दरवाजा खटखटाया…और फिर लूट ली इज्जत

विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर। बिलाड़ा तहसील में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर में रात के समय अकेली थी तब उसके साथ यह घटना घटी। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद महिला ने केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि बिलाड़ा निवासी एक 28 वर्षीया विवाहिता ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पीहर और ससुराल एक ही गांव में है।

19 जनवरी को वह अपने पीहर में आई हुई थी। पीहर वाले रात्रि के समय खेत में चले गए थे। इसी दौरान रात दो ढाई बजे के करीब गांव का ही कल्याणसिंह पुत्र कुन्दनसिंह राजपूत उसके पीहर वाले मकान पर आया और दरवाजा खटखटाया।

उसने किसी परिजन के आने की उम्मीद में दरवाजा खोला और इसी दौरान आरोपी अन्दर घुस गया और डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया और डरा धमका कर मौके से भाग छूटा।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पीहर वालों और बाहर रहने वाले पति को दी।

करीब सात- आठ दिन बाद शुक्रवार के दिन पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया।

Check Also

भगवान के भरोसे राजस्थान पुलिस, थानेदार ने करवाया थाने में हवन

जोधपुर। शहर विधानसभा इलाके के रातानाडा थाने में पिछले लंबे समय से सब कुछ ठीक …