Breaking News
Home / breaking / जोधपुर कोर्ट में सलमान खान का फैसला कल, आज शाम चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे

जोधपुर कोर्ट में सलमान खान का फैसला कल, आज शाम चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे

screenshot_2017-01-11-00-55-02-021_com-google-android-gm

जोधपुर। आर्म्स एक्ट केस का बुधवार को जोधपुर कोर्ट में फैसला सुनने के लिए फिल्म अभिनेता सलमान खान मंगलवार शाम तक जोधपुर पहुंच जाएंगे। वे विशेष विमान से शाम पांच बजे जोधपुर पहुंचेंगे। पहले उनके कल ही जोधपुर आने का प्रोग्राम था।

salman khan

जोधपुर की कोर्ट में 18 वर्ष से सलमान खान के खिलाफ अवैध तरीके से हथियार रखने और उनसे शिकार करने को लेकर केस चल रहा है। कल कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। फैसला सुनने के लिए सलमान खान को कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया गया है।

पहले सलमान का फैसले के दिन ही जोधपुर आने का प्रोग्राम था, लेकिन अब वे आज ही जोधपुर पहुंच जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मौसम में खराबी की वजह से प्लेन के उतरने में होने वाली किसी तरह की दिक्कत से बचने के लिए वे आज ही यहां पहुंच जाएंगे।

add kamal

बताया जा रहा है कि वे शाम करीब पांच बजे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे। वे अपने साथ मुंबई से दो वकील को भी लेकर आएंगे। सलमान से जुड़े मामलों में हमेशा उपस्थित रहने वाली उनकी बहन अलवीरा भी सलमान के साथ ही जोधपुर पहुंचेगी।

आर्म्स एक्ट केस में 10 मार्च 2016 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) ने सलमान खान को उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पढ़ कर सुनाए थे। तब सलमान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया था। सलमान ने कहा था कि वे निर्दोष है और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। इसके बाद उन्होंने स्वयं के बचाव में कुछ साक्ष्य पेश करने का दावा किया था। इसके बाद सलमान की ओर से वापस बुलाए गए कुछ गवाह से जिरह की गई।

Check Also

महिला थाने का सहायक उप निरीक्षक 15000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

टोंक/कोटा। राजस्थान में कोटा से गई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को टोंक के महिला …