Breaking News
Home / जोधपुर / डेढ़ साल साथ रहने के बाद विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

डेढ़ साल साथ रहने के बाद विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

rape3

जोधपुर। बाप थाना इलाके में एक विवाहिता महिला ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीया महिला की पति से अनबन के चलते उसने पति का साथ छोड़ दिया और अकेली रहने लगी।

तब पीलवा निवासी मालाराम पुत्र मनोहरराम विश्नोई उसके संपर्क में आया और करीब डेढ़ वर्ष से उसके साथ वह बतौर दम्पती दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रही है।

हाल ही के दिनों में जब उसने अपने प्रेमी मालाराम को शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तब उसने शादी से इंकार करने के साथ उसका साथ भी छोड़ दिया। फलोदी पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

भगवान के भरोसे राजस्थान पुलिस, थानेदार ने करवाया थाने में हवन

जोधपुर। शहर विधानसभा इलाके के रातानाडा थाने में पिछले लंबे समय से सब कुछ ठीक …