Breaking News
Home / breaking / बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ सकते हैं शत्रुघन सिन्हा

बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ सकते हैं शत्रुघन सिन्हा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद शत्रुघन सिन्हा आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से किस्मत आजमा सकते हैं।

करीब एक सप्ताह पहले सिन्हा ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत की थी। सपा के सूत्रों ने बताया कि सिन्हा के लिए लोकसभा सीट के बारे में अभी फैसला किया जाना है लेकिन सपा के टिकट पर उनका उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ना लगभग तय हो चुका है।

एक अन्य सपा नेता ने कहा कि सिन्हा लखनऊ संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते है। फिल्म अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने शत्रुघन की सपा से बातचीत जारी है और जल्द ही इस बारे में औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

अगर सिन्हा यूपी से किस्मत आजमाते हैं तो वह सपा-बसपा-लोकदल गठबंधन में सपा के हिस्से की 37 सीटों में से एक के प्रत्याशी होंगे। बसपा 38 और रालोद तीन सीटों मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत में अपने प्रत्याशी उतारेगी जबकि अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोडी गई है।

Check Also

4 मई शनिवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.39 …