Breaking News
Home / breaking / बड़ी खबर : शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में होंगे शामिल

बड़ी खबर : शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में होंगे शामिल

नयी दिल्ली । प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगामी छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

गोहिल ने कहा,“सांसद, नेता एवंअभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले। वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। छह अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।”

गौरतलब है कि सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की लगातार अटकलें चल रही है। उन्हें काफी समय से भाजपा के असंतुष्ट नेता माना जा रहा है। वह भाजपा नेतृत्व के खिलाफ लगातार बोलते रहें हैं। सिन्हा बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं। लोकसभा 2019 के चुनाव में पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतार दिया है।

Check Also

एबीवीपी का विद्यार्थी स्नेहमिलन समारोह एसपीयू में आयोजित

न्यूज नजर डॉट कॉम गंगटोक। सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिक्किम …