Breaking News
Home / अजमेर / इस महंगाई ने तो जीते जी मार ही डाला!

इस महंगाई ने तो जीते जी मार ही डाला!

congress 1
अजमेर। केंद्र और राज्य सरकार की कमजोर नीतियों के कारण महंगाई जबरदस्त बढ़ चुकी है। लोगों का जीते जी मरण हो चुका है। आमजन की इसी पीड़ा को शुक्रवार को कांगे्रस ने मुखर किया।

अजमेर जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने  बढ़ती महंगाई और केंद्र व राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका एवं गहरी नाराजगी जाहिर की।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव शब्बीर खान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता डाक बंगले पर एकत्रित हुए। वहां से भाजपा सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की ओर बढ़ती महंगाई और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई केंद्र की मोदी और राजस्थान की राजे सरकार की नीतियों से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई के कारण दालों के भावों में 200 प्रतिशत और दवाइयों में 500 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सरकार की नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

प्रदर्शन में कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड आदि के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Check Also

मुस्लिम आक्रांताओं के मजहबी उन्माद का साक्षी अढ़ाई दिन का झोपड़ा

  अजमेर। अढ़ाई दिन का झोपड़ा आजकल चर्चा में है। सात मई को जैन आचार्य सुनील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *