Breaking News
Home / breaking / तांत्रिक ने झांसा देकर लूटी महिला की इज्जत, बेटी को भी नहीं छोड़ा

तांत्रिक ने झांसा देकर लूटी महिला की इज्जत, बेटी को भी नहीं छोड़ा

जयपुर। अपने पति से अलग रह रही एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को परेशानी दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने अपने साथी ने मिलकर रेप किया। इतना ही नहीं महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़, अश्लीलता की। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद तांत्रिक अश्लील फोटो और वीडियो शेयर कर उसकी बेटी को भी परेशान करने लगा।

यह घटना शहर के माता का थान थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला अपने पति से अलग रहती है। उसकी एक 12 साल की बेटी है। घर-परिवार के मसले को लेकर वह परेशान रह रही थी। दो महीने पहले किसी ने फलौदी के दो तांत्रिकों के बारे में बताया। इस पर महिला जनवरी महीने में फलौदी के मेदाराम व चंपा राम के संपर्क में आई। इस दौरान इन दोनों महिला से रेप किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।

पीड़िता ने बताया कि 24 मार्च को मेदाराम और चंपाराम दोनों उसके घर आए। दोनों दावा करने लगे कि वह सारी समस्या दूर कर देंगे। महिला ने बताया कि पारिवारिक परेशानी दूर करने के नाम उसे भस्म खिलाई गई। 4 घंटे बाद जब उसे होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। तांत्रिक और उसका साथी भी आपत्तिजनक स्थिति में थे।

महिला ने बताया कि दोनों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। वीडियो शेयर करने की धमकी देने लगे। 12 साल की नाबालिग बेटी से भी अश्लील हरकतें कीं। महिला ने बताया कि दोनों ने बेटी के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़खानी की। इस घटना के बारे में महिला ने माता का थान थाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

अवैध मदरसे पर छापा, 21 बच्चों को कराया मुक्त

लखनऊ। दुबग्गा के अवैध मदरसे से बाल आयोग की टीम ने 21 बच्चों को मुक्त …